भाजपा ज़िला कार्यालय में वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। मंगलवार को भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता और एक वक़्फ़ जन जागरण अभियान को लेकर ज़िला कार्यालय का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी रहे ज़िला कार्यशाला की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की वक़्फ़ बोर्ड जन जागरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी जी ने कहा कि पहले वक़्फ़ बोर्ड में कोई पारदर्शिता नहीं थी पहले वक़्फ़ में किसी की भी असल संपत्ति पर दावा करके उसे ले लेनें का काम होता था।

असल मालिक को कोई कोर्ट का रास्ता न होता था और आज के वक़्फ़ सुधार से वक़्फ़ से किसी भी मुस्लिम को कोई नुक़सान नहीं है इसको लेकर भाजपा मुस्लिम समाज की बस्तियों में छोटी छोटी गोष्ठी से लेकर बड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमे अल्पसंख्यक समाज के लोगों की सहभागिता बड़ी संख्या में रहे और उसके लिये जन जागरण अभियान व्यापक रूप से चलेगा जिसमे युवाओं के साथ महिलाओं के भी द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर जन जागरण चलेगा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा 20 अप्रैल से 10 मई तक जन जागरण अभियान पूरे गौतमबुधनगर में चलाया जायेगा वक़्फ़ सुधार के विषय विपक्ष जो भ्रांतियां भ्रम फैला रहा है।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

उसको दूर करने के लिये वक़्फ़ सुधार के पत्रक के माध्यम से जानकारी देने का काम युवा संवाद युवा मोर्चा द्वारा किया जायेगा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि वक़्फ़ सुधार अधिनियम की जानकारी गाँव गाँव घर घर पार्टी द्वारा पत्रक विवरण से देनें का कार्य करेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला महामंत्री मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी देवा भाटी दीपक भारद्वाज कार्यक्रम संयोजक पवन रावल सतेन्द्र नागर कर्मवीर आर्य राहुल पंडित वीरेन्द्र भाटी सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी अरुण शर्मा सुनील भाटी मुकेश चौहान अर्पित तिवारी मनोज शिसोदिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now