‘नवरात्रि-रमजान शांति से, अब नहीं दंगे-कर्फ्यू’: CM योगी ने 9 साल में दिखाई UP की बदली तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

संध्या समय न्यूज


UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज  को प्रदेश के ‘नवनिर्माण’ के 9 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज राज्य में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि पहले जहां त्योहारों पर दंगे और कर्फ्यू का डर हुआ करता था, वहीं अब नवरात्रि और रमजान जैसे त्योहार एक साथ शांति और शालीनता से मनाए जा रहे हैं। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण पर आधारित वार्षिक पुस्तक के विमोचन के दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन को इस बदलाव का आधार बताया।

सुरक्षा का अहसास: ‘जीरो टॉलरेंस’ की सफलता

सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आज प्रदेश में नवरात्रि और रमजान के त्योहार एक साथ शालीनता से मनाए जा रहे हैं। पहले दंगों का भय और कर्फ्यू रहता था, लेकिन आज कोई तनाव नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पीएसी (PAC) की कंपनियों को समाप्त कर दिया था, जिसे वर्तमान सरकार ने पुनर्जीवित किया। उन्होंने पहली बार तीन महिला बटालियन की स्थापना करने की जानकारी भी दी।

बुनियादी ढांचा और एयर कनेक्टिविटी की नई ऊंचाई

सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश आज ‘इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश’ बन गया है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पूरे प्रदेश में बमुश्किल 14,000 उद्योग थे, जो अब बढ़कर 31,000 से अधिक हो गए हैं। 96 लाख MSME यूनिट में 3 करोड़ 11 लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें :दिल्ली के पालम इलाके में इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। सीएम ने सिंगापुर और जापान की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के उद्यमी यूपी में निवेश के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने जेवर में देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को 28 मार्च के लिए आमंत्रित करने की घोषणा की।

भ्रष्टाचार पर वार और नौजवानों का भाग्य

सीएम योगी ने कहा कि 9 साल पहले नौजवानों के सामने पहचान का संकट था और भर्तियों में भ्रष्टाचार था। आज विदेशों में भी यूपी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की चर्चा है। उन्होंने कहा, “पहले सबसे उर्वर प्रदेश होने के बावजूद किसान आत्महत्या करता था और नौकरियों के निकलते ही ‘महाभारत के सारे किरदार’ वसूली के लिए निकल पड़ते थे। अब पारदर्शी व्यवस्था से विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।”

‘कुर्सी की फिक्र नहीं, नोएडा का विकास जरूरी’

नोएडा को लेकर पहले की सरकारों के रवैये पर सीएम ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले लोग नोएडा नहीं जाते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि नोएडा जाएंगे तो कुर्सी से उतर जाएंगे। जब मैंने नोएडा जाने का फैसला किया, तो लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री नोएडा जाता है तो हट जाता है। मैंने कहा कि कुर्सी जाए तो जाए, लेकिन नोएडा जाएंगे और विकास की बाधाएं दूर करेंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now