miss universe 2023: मिस यूनिवर्स 2023 का पहला ऑडिशन पुणे में सम्पन्न

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। यूनिवर्सल इंटरप्राइजेज एंड फिल्म्स और शोथीम प्रोडक्शन ने 18 जून, 2023 को द प्राइड होटल, पुणे में मिस यूनिवर्स 2023 का पहला ऑडिशन किया। इस ऑडिशन में 16 से 29 साल की उम्र के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी मॉडल्स ने ऑडिशन में क्वालीफाई करने के लिए रैंप वॉक टेस्ट, आईक्यू टेस्ट दिया। दोनों आयोजकों मिस्टर यूसुफ और संजीव ने कहा कि वे ग्रैंड फिनाले से पहले आने वाले महीने में भारत के विभिन्न शहरों में लगभग 8 और ऑडिशन करने जा रहे हैं। 16 सितंबर, 2023 को मुंबई में इसका फिनाले आयोजित किया जाएगा।

पुणे ऑडिशन के लिए जूरी मेम्बर्स और अतिथि थे युसूफ शाकिर डायरेक्टर यूनिवर्सल एंटरप्राइजेज एंड फिल्म्स, संजीव कुमार डायरेक्टर शोथीम प्रोडक्शन, ज़ाहिरा शेख ब्यूटी एंड मेकअप स्पेशलिस्ट, विद्या लाते कांबले फैशन डायरेक्टर और ग्रूमर, पल्लवी कौशिक – ग्रूमर और फैशन कोच, सिया – डायरेक्टर सिया मेक अप मंत्रा और एसोसिएट डायरेक्टर शोथीम प्रोडक्शन, पूनम लाइव फैशन कोच। इस ऑडिशन के ऑफिशियल फोटोग्राफर राजेश वर्मा थे और मेकअप पार्टनर थे मैसर्स ज्योति आर गायकवाड़।

पुणे के बाद देश के अलग-अलग शहरों में होंगे ऑडिशन

आयोजक युसुफ शाकिर और संजीव कुमार ने बताया कि ग्रैंड फिनाले से पहले आने वाले महीनों में भारत के अलग-अलग शहरों में लगभग 8 और ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इन ऑडिशन के जरिए प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 16 सितंबर, 2023 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now