कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से 9 लोगों की मौत; बंद निकास मार्ग बना काल

दिल्ली के पालम में इमारत में भीषण आग

ऋषी तिवारी


Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पालम इलाके में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने एक परिवार को खाक कर दिया। इस अग्निकांड में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें तीन मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। आग इतनी तेज और घातक थी कि परिवार के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा था। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

कैसे भड़की आग?

घटना दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम गांव स्थित राम चौक मार्केट की है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 07:04 बजे कपड़े की दुकान से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जो देखते ही देखते आग का विकराल रूप ले गया। इमारत के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक का शोरूम था, जहां ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया। ऊपर की दो मंजिलों पर दुकान मालिक राजेंद्र कश्यप का परिवार रहता था, जो हादसे के समय घर में ही सो रहा था।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार ने जारी किया 6.20 करोड़ का टेंडर, VIP सुविधाओं भरी नावें होंगी यमुना में तैयार

मौत का कुंड बना सिंगल एग्जिट

हादसे की सबसे बड़ी वजह इमारत का बनावट और सुरक्षा मानकों का अभाव बताया जा रहा है। इमारत में निकास का केवल एक ही रास्ता था और कोई इमर्जेंसी एग्जिट मौजूद नहीं था। जब नीचे की मंजिलों में आग भड़की, तो धुआं और लपटों ने सीढ़ियों को घेर लिया, जिससे ऊपर रह रहे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए। दो लोगों ने जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिसमें एक बच्ची को फ्रैक्चर आया है।

हताहतों का विवरण

दमकलकर्मियों, पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला गया, जिन्हें अस्पताल रेफर किया गया। द्वारका स्थित मणिपाल अस्पताल में 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में प्रवेश (35), कमल (40), आशु (32) और तीन बच्चियां (12, 6 व 5 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, एक 38 वर्षीय महिला की आईजीआई अस्पताल में मौत हो गई। एक शख्स की भी मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, एक 40 वर्षीय पुरुष और 2 साल की बच्ची का इलाज जारी है।

प्राथमिक जांच और बचाव कार्य

प्राथमिक जांच में मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा है। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों को आग बुझाने में संकरी गलियों के कारण जद्दोजहद करनी पड़ी। एफएसएल (FSL) टीम सटीक कारणों का पता लगा रही है। इस त्रासदी से पूरे राम चौक बाजार में शोक की लहर है। दुकान मालिक राजेंद्र कश्यप दिल्ली से बाहर थे, जिन्हें यह खबर मिलते ही दंग रह गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए अपनी मशीनरी पूरी तरह से सक्रिय कर दी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now