लखनऊ: शादी समारोह में बवाल! पार्षद पर मेहमानों से मारपीट और फायरिंग का आरोप

शादी समारोह के दौरान हंगामा और मारपीट (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान हंगामा और मारपीट की घटना ने सबको हैरान कर दिया। कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसए रोड पर गुरुवार देर रात राम सिया वाटिका में आयोजित शादी में नशे की हालत में बवाल मचा दिया गया। आरोप है कि स्थानीय पार्षद तिलक वीर चौधरी और उनके समर्थकों ने मेहमानों पर हमला कर दिया, जिसमें फायरिंग की खबर भी सामने आई है।

जाने क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल नगर नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी इस वाटिका में आयोजित की गई थी। राजस्थान के डीग जिले से बारात पहुंची थी। रात लगभग 12 बजे जब शादी की रस्में चल रही थीं, तभी शराब के नशे में धुत्त पार्षद तिलक वीर चौधरी का किसी मेहमान से विवाद हो गया। इस छोटे विवाद ने जल्द ही भीषण झगड़े का रूप ले लिया। आरोप है कि पार्षद और उनके समर्थकों ने मेहमानों के साथ जमकर मारपीट की और कुर्सियां चलाने लगे। घटना के दौरान हवा में फायरिंग की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लात-घूंसे और कुर्सियों से हमले में कई लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी करेंगे रोपवे समेत बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा शांत किया और घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस के आने के बाद शादी हाल को खाली कराया गया और शांतिपूर्वक विवाह की रस्में पूरी करवाई गईं।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी करेंगे रोपवे समेत बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

सख्त कार्रवाई की तैयारी

पुलिस प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी पार्षद के रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने स्पष्ट कहा है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जांच के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हंगामा और मारपीट साफ दिख रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now