Loksabha Elections_2024: ‘देश की मजबूती के लिए पीएम मोदी आवश्यक’

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के दादरी इलाके में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बिरौंडी, बिरौंडा, एच्छर, नटो की मढैया, मथुरापुर, साकीपुर, नवादा, मलकपुर और लखनावली समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

डॉ. महेश शर्मा ने लोगों से की मतदान की अपील

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास विश्व स्तर पर लोकप्रिय नेतृत्व है और केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से घर-घर गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय निर्माण और जनधन खातों जैसी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में बिजली की पहुंच बढ़ी है और भारत विश्व पटल पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

26 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान की अपील

महेश शर्मा ने मतदाताओं से आगामी 26 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी लोगों से संपर्क किया। इस दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, अनिल पंडित, महेश शर्मा, सेवानंद शर्मा, कालू राम शर्मा, शालू पंडित और मेघराज भाटी समेत कई लोग मौजूद रहे।

गौतमबुद्धनगर लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। गांवों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं तथा मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now