कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

IPL 2026: पूरा शेड्यूल कब आएगा? मैचों की संख्या पर पर्दा उठा, जानें क्या है बड़ी अपडेट

मैचों की संख्या पर साफ हुई तस्वीर, यहां जानें बड़ी अपडेट

IPL 2026: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल कब जारी होगा। अब मिली जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही पूरी तस्वीर साफ करने जा रहा है।

26 मार्च तक आ सकता है पूरा कार्यक्रम

बोर्ड ने फिलहाल टूर्नामेंट के पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले 20 मुकाबले शामिल हैं। वहीं, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि शेष 54 मैचों का शेड्यूल 26 मार्च तक जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : कानपुर: 5 रुपये के लेन-देन ने किया 11 लाख का नुकसान, मुकदमा दर्ज

मैचों की संख्या पर लगी चर्चाओं को खारिज

पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेजी से फैली हुई थी कि इस बार आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ाकर 80 कर दी जाएगी। हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट ने इस अफवाह को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा नहीं होने जा रहा है और टूर्नामेंट कुल 74 मैचों का होगा (20 पहले चरण में और 54 शेष)।

शेड्यूल में देरी की वजह सामने आई

बीसीसीआई ने शुरू में सिर्फ 20 मैचों का कार्यक्रम जारी करने के पीछे बड़ी वजह रही कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव। बोर्ड चुनाव आयोग के कार्यक्रम का इंतजार कर रहा था ताकि वोटिंग की तारीखों और मैचों के शेड्यूल में कोई टकराव न हो। अब जबकि चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं, बोर्ड बाकी मैचों का कार्यक्रम तय करने में जुटा है।

इन राज्यों में वोटिंग के दिन नहीं होंगे मैच

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में आईपीएल मैच होने हैं। जानकारी के मुताबिक, इन राज्यों में वोटिंग के दिन मैच नहीं रखे जाएंगे। जैसे- 9 अप्रैल को गुवाहाटी, 23 अप्रैल को चेन्नई और 23 व 29 अप्रैल को कोलकाता में मैच नहीं होने की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया 29 मार्च तक पूरी होगी और मतगणना 4 मई को होगी।

यह भी पढ़ें : अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, जानिए क्या है सरकार का प्लान

राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घर

राजस्थान रॉयल्स (RR) के होम मैचों को लेकर भी स्थिति साफ हो रही है। टीम अपने शुरुआती तीन घरेलू मैच गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी के मैचों के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को मुख्य वेन्यू बनाया जाएगा। गुवाहाटी को सेकेंडरी होम वेन्यू के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

टूर्नामेंट की तारीखें

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। अब सभी की नजरें 26 मार्च पर टिकी हैं, जब बोर्ड शेष 54 मैचों का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर सकता है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now