कानपुर: 5 रुपये के लेन-देन ने किया 11 लाख का नुकसान, मुकदमा दर्ज

कानपुर में साइबर ठगी का नया कांड (फाइल फोटो)

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर एक मरीज को 11 लाख रुपये का चूना लगाया गया। ठगी का यह खेल इतना छोटा मुद्दा बनकर सामने आया कि शुरुआत में सिर्फ 5 रुपये का लेन-देन हुआ, लेकिन इसके जरिए हैकर्स ने पीड़ित के खाते से लाखों की रकम साफ कर दी। मामले में पुलिस ने घटना के एक साल बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई ठगी?

घटना की जानकारी देते हुए कानपुर के कौशलपुरी निवासी विष्णु मोहन ने बताया कि पिछले साल 16 मार्च 2025 को वह बीमारी के चलते सनातन धर्म चिकित्सालय में डॉक्टर को दिखाना चाहते थे। अस्पताल के आधिकारिक नंबर पर फोन नहीं लगने पर उन्होंने गूगल से अस्पताल का नंबर खोजा और कॉल किया।

यह भी पढ़ें :मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच राम कपूर का बड़ा फैसला

फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को अस्पताल का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि अगर उन्हें डॉक्टर से जल्दी मिलना है और लाइन में नहीं लगना है, तो उन्हें 5 रुपये का ऑनलाइन टोकन लेना होगा। विष्णु मोहन ने सुविधा के लालच में 5 रुपये का भुगतान कर दिया। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह छोटी सी रकम उनकी जेब खाली कर देगी।

खाते से उड़े 11 लाख

भुगतान के कुछ ही घंटों बाद पीड़ित के मोबाइल पर लगातार नोटिफिकेशन आने लगे। देखते ही देखते उनके दो बैंक खातों से कुल 11 लाख रुपये से अधिक की रकम डेबिट हो गई। जब वह बैंक व पुलिस के चक्कर लगाए, तो शुरुआत में उनकी शिकायत पर कोर्ट और पुलिस दोनों तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें : 23 मार्च राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे पारिवारिक सुकून

एक साल बाद मिली राहत

लगभग 12 महीने की मशक्कत के बाद अब नजीराबाद थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज हो पाया है। साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी है। इस संबंध में थाना नजीराबाद के इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर टीम सक्रिय है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now