ऑनलाइन छात्रों को गांजा व चरस सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना फेस 3 पुलिस व सीआरटी टीम द्वारा शिलांग से गांजा व चरस लाकर एनसीआर क्षेत्र में आनलाईन अवैध नशे का धंधा करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग में शामिल युवती सहित 5 लोगों को थाना फेस-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनके पास से लाखों रुपए कीमत का गांजा बरामद किया है। यह लोग सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं को गांजा बेचने का काम करते थे।

बता दे कि एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस-तीन पुलिस ने आज सेक्टर 71 के डंपिंग ग्राउंड के पास से पिंटू उर्फ कालू पुत्र गंगा सिंह, सत्येंद्र शर्मा पुत्र नंदकिशोर शर्मा, संदीप कुमार पुत्र राजू ठाकुर, आसिफ जमाल पुत्र सिराजुद्दीन तथा कुमारी काजल पुत्री सुधीर राम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 30 किलो शिलांग गांजा, 236 ग्राम चरस, घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि शिलांग से गांजा व चरस लाकर एनसीआर क्षेत्र में आनलाईन अवैध नशे का धंधा करते है। बिट्टू इस गैंग का सरगना है तथा अपने व्हाटसएप नंबर व क्यूआर कोड के माध्यम से पेमेण्ट लेता है तथा कोरियर के माध्यम से गांजा व चरस सप्लाई करते है। अभियुक्तों द्वारा अब तक सैकडों लोगों को गांजा व चरस बेचा गया है तथा अभियुक्तों द्वारा इस अवैध काम से लाखो रूपये अर्जित किये है।

अभियुक्त अपने साथ गाडी में एक लडकी अभियुक्ता काजल को साथ रखते है ताकि किसी को इन पर शक न हो। अभियुक्त बिन्टू उर्फ कालू स्वयं शिलांग जाकर सैम्पल पास करके आता था उसके बाद अभियुक्ता काजल तथा अन्य लोगों के माध्यम से ग्राहक तलाश कर कालेज व स्कूलों के आस-पास ऑनलाइन सम्पर्क कर गांजा व चरस बेचते थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्त पहले अपने ठिकाने पर गांजा बेचते थे। पुलिस से पकडे जाने के डर से एनसीआर क्षेत्र में ऑनलाइन गांजा व चरस बेचने का काम करने लगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now