आरडब्ल्यूए मैं सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाने के लिए आईपी कैमरा व वाई-फाई लगाने का किया उद्घाटन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर 55 में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। गुरुवार को नयाबास समिति एवं आरडब्ल्यूए सेक्टर 55 के सौजन्य से सेक्टर के आवागमन के तीनों गेटों पर हाई रेजोल्यूशन 360 डिग्री IP कैमरा विद वाई-फाई लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस पहल के बाद नोएडा सेक्टर 55 की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। तीनों गेटों पर लगाए जाने वाले हाई रेजोल्यूशन कैमरों के माध्यम से सेक्टर में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

कार्य के शुभारंभ के अवसर पर नयाबास समिति के अध्यक्ष श्री जुगराल जी, सेक्रेटरी केके सक्सेना, सेक्टर-58 थाना अध्यक्ष अमित कुमार तथा सेक्टर-55 चौकी इंचार्ज श्री चरण सिंह राणा मौजूद रहे।

इसके अलावा आरडब्ल्यूए सेक्टर 55 के अध्यक्ष सत्य नारायण गोयल, महासचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा सहित आरडब्ल्यूए की पूरी टीम उपस्थित रही।

आरडब्ल्यूए और नयाबास समिति की इस पहल का उद्देश्य सेक्टर में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना है। 360 डिग्री IP कैमरों के जरिए सेक्टर के प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, जिससे सुरक्षा से जुड़े मामलों में आवश्यक जानकारी जुटाने में भी सहायता मिल सकेगी।

सेक्टरवासियों के लिए यह पहल सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कैमरों की स्थापना के साथ सेक्टर के तीनों गेटों की निगरानी व्यवस्था को तकनीकी रूप से और मजबूत किया जाएगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now