industrial development authority: 2027 तक दुनिया की तीसरी अर्थवस्था बन कर उभरेगा भारत : योगी आदित्यनाथ

संध्या समय न्यूज संवाददाता


नोएडा। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 1719 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद नोएडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सकारात्मक सोच के साथ अपने विजनरी नेतृत्व में देश को एक नई दिशा दी है। सवा तीन वर्ष से अपने 80 करोड़ नागरिकों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ देने वाला इकलौता देश भारत है।

भारत की यात्रा ऐसे ही चलती रही तो 2027 तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आजादी के अमृतकाल में भारत दो बड़ी उपलब्धियों को लेकर वैश्विक मंच पर छा रहा है। पहली उपलब्धि जी-20 की अध्यक्षता और दूसरी उपलब्धि भारत का दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरना है। मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के हालातों पर चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान एक-एक रोटी के लिए मोहताज हो रहा है। पाकिस्तान अपनी नकारात्मक सोच के नाते भुखमरी-दरिद्रता की ओर बढ़ रहा है।

आने वाले समय में अपने कर्मों से पाकिस्तान भी वैसे ही ठंडा पड़ जाएगा, जैसे यूपी के माफिया ठंडे हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के आज के दिन ही आपात काल लगाएं जाने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा। इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया था। वहीं नोएडा व ग्रेटर नोएडा समेत यूपी के किसानों की समस्याओं का संवाद के जरिए समाधान कराना यूपी सरकार की प्राथमिकता है। नोएडा में बिल्डर-बायर्स के बीच अवरोधों को भी खत्म करने का प्रयास सरकान अपने स्तर से कर रही है।

हल्की बारिश के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार अपने जनपद गौतमबुद्धनगर के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले सेक्टर-10 पहुंचे। जहां रामनाथ गोयनका मार्ग का अनावरण किया इसके बाद नोएडा स्टेडियम नोएडा सेक्टर 21ए पंहुचे जहॉ पर मुख्यमंत्री ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 1719 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने देश के लोकतंत्र को बचाने वाले सभी ज्ञात और अज्ञात लोकतंत्र सेनानियों की स्मृतियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे काशी दिव्य आभा के साथ वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही है। वैसे ही अयोध्या भी नई अयोध्या के रूप में जगमगा रही है। दुनिया में रह रहा हर सनातन धर्मावलंबी और भारत का शुभचिंतक जनवरी 2024 का इंतजार कर रहा है, जब भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमें विकास की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा है। विगत छह वर्ष में गौतमबुद्धनगर को लेकर लोगों की सोच बदली है। पहले दिल्ली में रहने वाले लोग ग्रेटर नोएडा आने में संकोच करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। अब दिल्ली और देश के कोने-कोने से लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा आना चाहते हैं।

यहां पर मेडिकल डिवाइस पार्क, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा पहुंच कर इस वर्ष सिविल सर्विसेस की परीक्षा में प्रथम स्थान पानी वाली, इशिता किशोर, स्मृति मिश्रा, गौरी प्रभात व कुश मिश्रा को सम्मानित किया। इसके बाद तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और इसके बाद सेव कल्चर फाउंडेशन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसके बाद ग्रेटर नोएडा में एडवर्ब टेक्नोलॉजी लि. की फैक्टरी का उद्घाटन किया और इसके बाद गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। जहां से वह लखनऊ लौट गए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now