संध्या समय न्यूज
पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध की गंभीर आशंका ने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया है। इस भूराजनीतिक उथल-पुथल का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है, जहाँ निवेशकों के हाथ तुलनात्मक रूप से खाली हो गए। आज (सोमवार) को बाजार खुलते ही भारी गिरावट दर्ज की गई।
घरेलू बाजार में भारी बिकवाली
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,862 अंकों की भारी गिरावट के साथ 77,056 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 इंडेक्स 582 अंकों के गिराव के साथ 23,868 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी फ्यूचर्स पिछले बंद भाव की तुलना में करीब 722 अंकों की कमी के साथ कारोबार कर रहे थे, जो बाजार में व्याप्त निराशा और बड़ी गिरावट का संकेत दे रहा है।

एशियाई बाजारों में तबाही
भारत के साथ-साथ एशियाई बाजारों में भी भारी मंदी का आलम है। जापान का निक्की-225 सूचकांक 6.22% गिरकर 53,000 के स्तर से नीचे आ गया। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स पिछले हफ्ते 11% की गिरावट के बाद आज 8% से अधिक लुढ़क गया, जिसके चलते वहां ‘सर्किट ब्रेकर’ लगाना पड़ा और 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोक दी गई। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी तेज गिरावट के साथ खुला।
अमेरिकी बाजार के संकेतक भी डराए
अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स में भी भारी उतार-चावदार देखा गया। शुरुआती कारोबार में डॉउ जोन्स फ्यूचर्स 950 अंकों तक गिर गए। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 100 अंकों से अधिक नीचे आ गया, जबकि नैस्डैक फ्यूचर्स में 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
क्रिकेट की जीत पर बॉलीवुड सितारों का खुशी का जश्न, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
तेल की कीमतों में ‘आग’, $150 का खतरा
बढ़ते तनाव का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। हुर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने और ईरान-कुवैत जैसे प्रमुख तेल उत्पादक देशों में उत्पादन में कटौती की आशंका के बीच तेल की कीमतें रिकॉर्ड उछाल पर हैं। ब्रेंट क्रूड: 18.03% की तेजी के साथ 109.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी WTI क्रूड: 20.23% की बढ़त के साथ 109.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
यह स्तर रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरुआती दिनों के बाद सबसे ऊंचा है। कतर के ऊर्जा मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि खाड़ी देशों को युद्ध के कारण उत्पादन रोकना पड़ा, तो तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है।


















