आईएमएस हॉस्टल की छात्राओं ने मनाया जन्माष्टमी

संंदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर 62 स्थित आईएमएस हॉस्टल की छात्राओं धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व मनाया। राधा-कृष्ण की परिधान में सजकर छात्राओं ने कृष्ण रास का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण, वासुदेव और देवकी की वेशभूषा में छात्राओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान नृत्य, गीत एवं संगीत की प्रस्तुती देकर छात्रों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

कार्यक्रम के हॉस्टल कॉर्डिनेटर अनुराधा अग्रवाल ने बताया कि त्योहार हमारे सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को जीवंत रखने के एक महत्वपूर्ण मौका है। आज के कार्यक्रम में संस्थान के छात्राओं ने श्रीराधा एवं श्रीकृष्ण की पोशाक पहनकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजधज कर झांकी भी निकाली।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now