Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर मिलावटी मिठाई खाने से एक ही परिवार के 9 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने जांच शुरू कर किया है दी है। हरियाणा के मिलावटी मिठाई खाने के बारे में विस्तार से बताते है।
हालत गंभीर, कई बच्चों को किया गया रेफर
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, 7 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें नलहड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य बच्चों का इलाज मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल में जारी है। एम्बुलेंस चालक ने बताया कि सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं और मिठाई खाने के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और पहले उन्हें मांडीखेड़ा अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर कुछ बच्चों को रेफर करना पड़ा।
10 मिनट में बिगड़ी तबीयत
बता दें कि पीड़ित परिवार के सदस्य राहुल ने बताया कि मेरा छोटा भाई बड़कली चौक से मिठाई लेकर आया था। सुबह बच्चों ने मिठाई खाई और करीब 10 मिनट के अंदर ही उल्टी और घबराहट शुरू हो गई। स्थिति इतनी तेजी से बिगड़ी कि तुरंत सभी को अस्पताल ले जाना पड़ा और एक अन्य परिजन जाहिल हक ने भी मिठाई पर संदेह जताते हुए कहा कि सभी बच्चों की तबीयत एक साथ बिगड़ना किसी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।
मिलावट के आरोप, जांच शुरू
बता दें कि परिजनों का आरोप है कि मिठाई बड़कली चौक की एक दुकान से खरीदी गई थी। हालांकि, अभी तक मिठाई में मिलावट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दुकानदार मुनाफे के लिए मिलावटी मिठाई बेच रहे हैं, जिससे लोगों की सेहत खतरे में पड़ रही है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके।



















