गाजियाबाद होली मिलन समारोह व वासन्तीय यज्ञ सफल

आर्य समाज कवि नगर में होली मिलन समारोह (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


आर्य समाज कवि नगर में रविवार, 01 मार्च 2026 को दो दिवसीय वासन्तीय नवसस्येष्टि यज्ञ एवं होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्वानों ने वैदिक धर्म, संस्कृति और राष्ट्रोन्नति पर महत्वपूर्ण विचार रखे।

यज्ञ का आयोजन एवं प्रमुख यज्ञमान

वैदिक विद्वान धर्माचार्य प्रमोद शास्त्री के ब्रह्मत्व में वासन्तीय नवसस्येष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य यज्ञमान श्रीमती मनोरमा शर्मा, अशोक शर्मा, नेहा कसाना, रितेश कसाना, शशि बाला एवं रविन्द्र आर्य रहे। यज्ञ के दौरान यज्ञमानों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की प्रभु से प्रार्थना की गई।

‘धर्म का मूल वेद हैं’ – धर्माचार्य प्रमोद शास्त्री

अपने संबोधन में धर्माचार्य प्रमोद शास्त्री ने पांच माताओं—ईश माता, जननी माता, धरती माता, गौमाता और वेदमाता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि वेदमाता हमें प्राप्त न हो तो मनुष्य और पशुओं में कोई अंतर नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि धर्म की जानकारी के लिए वेदों का स्वाध्याय करना पड़ेगा, क्योंकि धर्म का मूल वेद हैं।

संगठित होकर करें पुरुषार्थ: चन्द्र पाल शास्त्री

होली मिलन समारोह के मुख्य वक्ता आचार्य चन्द्र पाल शास्त्री ने कहा कि पर्व हमें आपस में जोड़ते हैं, अतः संगठित होकर समाज कल्याण के कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा, “अपना और राष्ट्र का उद्धार करना है तो हमें पुरुषार्थ की और बढ़ना होगा। आत्मिक उन्नति के लिए किए जाने वाले कार्य ही पुरुषार्थ हैं।” उन्होंने आह्वान किया कि यदि होली पर्व पर संकल्पित होकर परमात्मा की भक्ति से जुड़़े कार्य किए जाएं तो राष्ट्रोन्नति अनायास हो जाएगी।

तनावमुक्त रहने के लिए मुस्कुराएं: प्रवीण आर्य

योगी प्रवीण आर्य ने पर्वों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्व हमें एक दूसरे से जोड़े रखते हैं, इसलिए इन्हें हँसते-मुस्कुराते मनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “केवल मुस्कुराने से आप तनावमुक्त, युवा और सुन्दर बने रहते हैं।”

सभ्यता एवं संस्कृति का संवर्धन आवश्यक

पतंजलि योग पीठ से पधारे स्वामी विवेक देव ने कहा कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और परम्पराएं आज भी जीवित हैं। सनातन वैदिक धर्म सीधे ईश्वर से जुड़ा है और वेद परमात्मा की वाणी हैं। उन्होंने भारतीय सभ्यता व संस्कृति की रक्षा के लिए गाय, गौशालाओं और गुरुकुलों के संवर्धन पर जोर दिया।

Golmaal 5 शूटिंग शुरू होते ही अजय-रोहित की फिल्म ने मचाई धूम

भजन एवं अन्य गतिविधियां

सहारनपुर से पधारे सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक अभिषेक आर्य, नरेन्द्र आर्य, ऋचा आर्या एवं सतेन्द्र चौहान ने होली मिलन के भजनों और गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। विशेष आमंत्रित वेद प्रभातम ने होली के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि प्राचीन काल से ऋषि-मुनि यज्ञ कुंडों पर इस पवित्र त्यौहार को मनाते आ रहे हैं।
इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र आर्य, आलोक राघव, आशा आर्या, डा. प्रमोद सक्सेना, वी के गुप्ता, सुमन चौहान, सुभाष शर्मा, सौरभ आर्य, बृजपाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन यशस्वी मंत्री वी के धामा ने किया, जबकि आर्य समाज के प्रधान लक्ष्मण सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ एवं ऋषि लंगर के साथ हुआ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now