संध्या समय न्यूज
Golmaal 5 : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए जानी जाती है। ‘सिंघम’ और ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाली यह जोड़ी अब ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5) के साथ वापस आ रही है। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू हुए ही कुछ दिन हुए हैं, लेकिन यह फिल्म पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है।
शूटिंग शुरू होते ही बड़ा अपडेट
‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म ने व्यापारिक हलकों में काफी हलचल मचा दी है। फिल्म को लेकर एक बड़ा और अहम अपडेट सामने आया है, जो इसकी ब्रांड वैल्यू को दर्शाता है।
करोड़ों में बिके म्यूजिक राइट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के म्यूजिक राइट्स को लेकर टी-सीरीज के मालिक और मशहूर प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने रोहित शेट्टी के साथ एक बड़ी डील की है। भूषण कुमार ने ‘गोलमाल 5’ के म्यूजिक राइट्स के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। ‘गोलमाल’ एक बहुत बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी है और इसके गानों को दर्शकों से काफी प्यार मिलता है। इसी भरोसे भूषण कुमार ने यह बड़ा दांव खेला है।
पुराने तनाव को दिया अलविदा
यह डील इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि भूषण कुमार और रोहित शेट्टी के रिश्ते कुछ समय पहले काफी तनावपूर्ण हो गए थे। भूषण कुमार की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के बीच क्लैश के दौरान दोनों के बीच खींचतान देखने को मिली थी। इसके अलावा, ‘सिंघम अगेन’ के टाइटल ट्रैक पर टी-सीरीज ने कॉपीराइट का दावा किया था, जिससे मामला और गरमाया था। हालांकि, अब दोनों ने बीती बातों को भूलकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है और एक नई शुरुआत की है।
स्पोकन फेस्ट में ‘द मेहता बॉयज़’ को मिला जबरदस्त अपलॉज़
अक्षय कुमार का शानदार एंट्री
‘गोलमाल 5’ का एक और बड़ा आकर्षण खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार होंगे। खबर है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में हीरो की भूमिका में नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली विलेन के रूप में दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब अक्षय कुमार ‘गोलमाल’ सीरीज का हिस्सा होंगे। अक्षय और अजय देवगन की जोड़ी पहले 5 फिल्मों में देखी जा चुकी है, लेकिन ‘गोलमाल 5’ में दोनों सुपरस्टार्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार की विलेन वाली एंट्री से फिल्म का एंटरटेनमेंट क्वोशिएंट और बढ़ जाएगा, जिसका प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।



















