दिल्ली पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने सक्रिय ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी दर्जी का काम करने की आड़ में स्मैक की तस्करी करते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 230 ग्राम हाई-क्वालिटी स्मैक बरामद की है।

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय साहिल और 22 वर्षीय नबी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहकर दर्जी का काम कर रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि दर्जी का काम उनके लिए महज दिखावा था और इसकी आड़ में वे नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।

आनंद विहार बस अड्डे के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, इंस्पेक्टर जितेन्द्र मलिक की अगुवाई में स्पेशल स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को आनंद विहार बस अड्डे के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 230 ग्राम हाई-क्वालिटी स्मैक बरामद हुई।

प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वे दर्जी का काम सिर्फ लोगों की नजरों से बचने के लिए करते थे। उनका मुख्य मकसद स्मैक को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करना था।

ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों को स्मैक की सप्लाई कहां से मिलती थी और दिल्ली-एनसीआर तथा उत्तर प्रदेश के किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जाती थी।

पूर्वी दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now