दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला

दिल्ली भाजपा सरकार का 'एक साल का रिपोर्ट कार्ड' (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के पहले वर्ष के पूर्ण होने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया। इस दौरान उन्होंने जहां सरकार के कार्यकाल को ‘जिम्मेदारी की सरकार’ बताया कि वहीं उन्होंने कांग्रेस और आप पार्टी के पूर्व नेताओं पर तीखा हमला भी बोला है।

लड्डू खिलाकर किया जश्न

कार्यक्रम की शुरुआत लड्डू खिलाकर जश्न के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार के सफल एक वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने 8 फरवरी 2025 को एक ऐतिहासिक संकल्प लिया था, जिसमें ‘झाड़ू से कचरा बाहर निकालना’ और ‘कमल के रंगों से विकास की रंगोली सजाना’ शामिल था। उन्होंने दावा किया कि 27 वर्षों बाद दिल्ली को बीजेपी की एक संवेदनशील सरकार मिली है, जिसके दरवाजे आम नागरिकों के लिए हमेशा खुले हैं।

रॉकिंग स्टार यश का ‘टॉक्सिक’ लुक ने मचाई धूम

‘जिम्मेदारी’ को ठहराया सबसे बड़ी उपलब्धि

सचदेवा ने कहा कि मौजूदा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि उसका ‘दायित्वबोध’ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकार हर मुद्दे पर जवाबदेह है और आगे भी जिम्मेदारी लेती रहेगी। उन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान सरकार द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत हिसाब-किताब पेश किया।

सीवर और जलभराव पर पूर्व सरकारों का घमासान

प्रदेश अध्यक्ष ने पिछली कांग्रेस और केजरीवाल सरकारों पर जमकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन दशकों में दिल्ली की सीवर व्यवस्था को ठप कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि किराड़ी जैसी नई कॉलोनियों में सीवर लाइन और सफाई के नाम पर घोटाले हुए, जिससे हल्की बारिश में भी दिल्ली जलमग्न हो जाती थी। भाजपा सरकार ने पहले ही वर्ष में इस पर काबू पाया और बीते मॉनसून में स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा गया।

परिवहन और स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव का दावा

सार्वजनिक परिवहन को लेकर सचदेवा ने कहा कि 11 वर्षों तक परिवहन व्यवस्था ठप पड़ी थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने एक ही वर्ष में करीब 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्लीवासियों को दीं, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिली है। स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में उन्होंने ‘मोहल्ला क्लीनिक’ को घोटाला बताया और बताया कि भाजपा सरकार ने 100 से अधिक ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ स्थापित किए हैं, जहां लोगों को प्राथमिक जांच और उपचार की समग्र सुविधा मिल रही है।

जनकल्याणकारी योजनाएं और आगे का रोडमैप

सचदेवा ने जानकारी दी कि सरकार ने हाल ही में 25 अटल कैंटीन आम नागरिकों को समर्पित की हैं, जिससे अब कुल 71 कैंटीन संचालित हो रही हैं। शीघ्र ही इनकी संख्या 150 के पार पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए होली से गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे और मातृत्व योजना की राशि में भी वृद्धि की गई है।

मनीष सिसोदिया पर तंज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे चर्चित हिस्सा था पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला। सचदेवा ने कटाक्ष किया कि एक वर्ष तक सार्वजनिक रूप से लापता रहने के बाद सिसोदिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दिल्लीवासियों को चौंका दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में रहते हुए वह मंत्री कम और ‘उगाही निरीक्षक’ ज्यादा थे और अब उनकी सक्रियता पंजाब में दिख रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now