दनकौर पुलिस ने 7 चोरों को पुलिस ने दबोचा

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर ग्रेटर नोएडा के पुलिस ने चोरी करने वाले 7 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से से अवैध शस्त्र, चोरी की मोटर साइकिल पेशन प्रो, चोरी करने के औजार व घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है। बता दे कि यह आरोपी मिलकर अधिकांश रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया है कि सोमवार को थाना दनकौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दौराने चैकिंग सैक्टर-18 यमुना विकास प्राधिकरण पाकेट आई के पास एक बन्द पडे मकान के सामने से 7 आरोपी रितेश पुत्र गुलसु, ओमकार पुत्र विजेन्द्र, प्रदीप पुत्र सूरजभान तथा अन्य सह आरोपी, छोटू सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह, शावेज पुत्र फरमान, विशाल पुत्र योगेन्द्र रावल और पवन पुत्र वेद प्रकाश को पानी की टंकी सैक्टर-18 के पास से गिरफ्तार किया गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now