Colorbar Cosmetics : पेश की रिफिलेबल लिपस्टिक्स की रेंज ‘टेक मी एज आई एम’

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। भारत की प्रसिद्ध कॉस्मेटिक्स कंपनी कलरबार ने अपनी पहली रिफिलेबल लिपस्टिक, ‘टेक मी एज आई एम’ लॉन्च की है। यह एक नयी और अनोखी लिपस्टिक है जिसे पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ही पेश किया गया है। इस लिपस्टिक को खरीदने का एक अतिरिक्त फायदा और है कि यह 100 फीसदी अल्ट्रा-प्रीमियम रिसाइकिल करने योग्य एल्यूमीनियम पैकेजिंग में मिलती है। लिपस्टिक की यह रेंज दो अलग-अलग वैरिएंट्स – क्रीम और मैट में 20 शेड्स में उपलब्ध है। क्रीम वेरिएंट में 12 आकर्षक और मोहक रंग हैं, जबकि मैट वेरिएंट में 8 सुंदर और शानदार रंग हैं।

‘टेक मी एज़ आई एम’ लिपस्टिक रेंज कलरबार ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के समान है, क्योंकि यह ‘क्लीन ब्यूटी’ के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस लिपस्टिक को 999 रूपये की कीमत में पेश किया गया है, जिसमें केसिंग और रिफिल दोनों का मूल्य शामिल है। ग्राहक इस लिपस्टिक को दोबारा खरीदते समय अपनी पसंद के रंग में 499 रुपए की कीमत वाली रीफिल को आसानी से अपने मौजूदा लिपस्टिक केस में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। टेक मी एज़ आई एम का एक बड़ा फायदा और यह है कि इसे बार-बार रिफिल कर, लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है । इसे खरीदने से ग्राहक लगभग दो प्लास्टिक बोतलों के बराबर प्लास्टिक का उपयोग कम कर सकते हैं जो पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति एक पहल है । भारत की प्रमुख ई-कॉमर्स साइट मिंत्रा ने एक्सक्लूसिवली कलरबार की इस नई लिपस्टिक को लॉन्च किया है| यह सहयोग ब्यूटी उद्योग में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि दो सबसे भरोसेमंद कंपनियाँ एक साथ आई हैं।

लॉन्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कलरबार कॉस्मेटिक्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर समीर के. मोदी ने कहा, “कलरबार में हम हमेशा खुद को ऐसे उत्पादों की पेशकश करने की चुनौती देते हैं, जो सौंदर्य उद्योग को एक नई परिभाषा देते हैं। पर्यावरण को लेकर एक सजग ब्रांड के रूप में, हमने हमेशा ही अपने ग्राहकों को नए-नए उत्पाद उपलब्ध कराने की कोशिश की है, जो उनकी त्वचा के साथ-साथ हमारे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचायें। अपने इसी दृष्टिकोण के अनुरूप, हमें ‘टेक मी ऍज़ आई ऍम’ को पेश करते हुये बेहद खुशी हो रही है। यह एक रिवॉल्युशनरी रिफिलेबल लिपस्टिक है, जो पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा देती हैऔर एक जागरूक ग्राहक के व्यक्तित्व को उभारती है | मुझे भरोसा है कि हमारे उपभोक्ता हाउस ऑफ कलरबार की इस अनूठी पेशकश को निश्चित पसंद करेंगे। मिंत्रा के साथ हमारे ईकॉमर्स सहयोग से, हमें बड़ी संख्या में पर्यावरण को लेकर सजग उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी करने का भरोसा है।”

इस सहयोग पर खुशी व्यक्त करते हुये मिंत्रा के चीफ बिजनेस ऑफिसर शैरॉन पेस ने कहा, “मिंत्रा पर कलरबार के ‘टेक मी ऍज़ आई ऍम’ लिपस्टिक रेंज को लॉन्च करते हुये हमें बेहद खुशी हो रही है। खरीदारों की दिलचस्पी ऐसे ब्यूटी एवं पर्सनल केयर उत्पादों में बढ़ रही है, जो ईको-फ्रेंडली होने के साथ ही इस्तेमाल में भी बेहतर हों । इसी के साथ हमने हमारे प्लेटफॉर्म पर क्लीन, ऑर्गेनिक और सस्टेनेबल ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मांग में बढ़ोत्तरी देखी है। इस रेंज की रिफिल किये जाने की अनोखी विशेषता, क्लीन ब्यूटी उत्साहियों के लिए एक वरदान है” । विटामिन ई, जोजोबा ऑयल और शिया बटर के पोषण से भरपूर, यह वीगन लिपस्टिक लगाने में आसान है और सिर्फ एक बार में ही होंठों को बेमिसाल चमक देती है। इस रेंज की हर लिपिस्टिक बहुत खूबसूरत दिखने के साथ- साथ लंबे समय तक होठों पर टिकी रहती है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now