आप पार्टी सांसद संजय सिंह ने गैस सिलेंडर को लेकर केंद्र सरकार पर कसा तंज

आप पार्टी (AAP) और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का सवाल

ऋषी तिवारी


Delhi News :आप पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने देश में गैस सिलेंडर की गंभीर किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है और पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार देश को गुमराह कर रही है और ‘हामूर्ज मार्ग खुला होने’ के दावों को खारिज करते हुए उन्हें ‘झूठ बोलना बंद करने’ की सलाह दी।

Aap Party: ‘रास्ता खुला है तो संकट क्यों?’

बता दें कि आप पार्टी (AAP) संजय सिंह ने सवाल उठाया कि पिछले कुछ दिनों से सरकार यह प्रचार कर रही है कि हामूर्ज का समुद्री मार्ग खुल गया है और भारत के जहाज आसानी से आ रहे हैं और कहा कि अगर रास्ता सच में खुल गया है, तो देश में गैस की इतनी भारी किल्लत क्यों है? लोग सिलेंडर के लिए घंटों लाइनों में क्यों खड़े हैं? उन्होंने दावा किया कि जमीनी हकीकत सरकार के दावों से बिल्कुल अलग है। केवल दो जहाज भारत पहुंच पाए हैं, जबकि 20 से ज्यादा जहाज अभी भी फंसे हुए हैं।

Aap Party: कालाबाजारी और आम जनता का त्रास

आप पार्टी (AAP) संजय सिंह ने कहा कि देशभर में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है। कई जगहों पर सिलेंडर ब्लैक में 7 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक में बिक रहा है। आम परिवारों की हालत यह है कि महिलाएं अपने बच्चों के लिए खाना बनाने तक के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट को मानने से पूरी तरह इनकार कर रही है, जबकि हकीकत सड़कों पर साफ दिख रही है।

Aap Party:  होटल, कैंटीन और उद्योग ठप

गैस किल्लत का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है। आप पार्टी (AAP) संजय सिंह ने बताया कि देश के कई शहरों में होटल बंद हो रहे हैं और संस्थानों की कैंटीन ठप पड़ी हैं। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन बंद होने का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर न्यायालय की कैंटीन तक गैस नहीं है, तो आम आदमी का क्या हाल होगा? इसके अलावा, गुजरात के मोरबी में सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद होने को मजबूर हो गई हैं, जिससे रोजगार पर भी गहरा संकट छाया है।

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी के नंदीग्राम न लड़ने के फैसले ने सियासी गलियारों में हलचल

Aap Party: ‘संसद में फंड, जनता से इनकार’

सांसद ने संसद में हाल ही में पारित 57 हजार करोड़ रुपये के “इकोनॉमिक स्टेबिलाइजेशन फंड” का हवाला दिया। उन्होंने सवाल पूछा कि जब सरकार खुद संसद में आपात स्थिति को स्वीकार करते हुए इतना बड़ा फंड पास करती है, तो जनता के सामने ‘सब सामान्य है’ का नाटक क्यों कर रही है?

Aap Party: विदेश नीति की विफलता पर सवाल

आप पार्टी (AAP) संजय सिंह ने इस संकट के लिए सरकार की विदेश नीति को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ईरान जैसे पारंपरिक मित्र देश के साथ संबंध खराब करने का खामियाजा अब देश को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने समझाया कि ईरान से तेल और गैस भारत तक 4 से 7 दिनों में पहुंच जाती थी, जबकि अमेरिका से आयात में 30 से 40 दिन लगते हैं और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी कई गुना ज्यादा होता है। इससे न केवल महंगाई बढ़ रही है, बल्कि आपूर्ति भी लंबी लड़खड़ा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Comments are closed.