आप पार्टी ने 24 घंटे में 6 हत्याओं का हवाला देकर भाजपा को घेरा

दिल्ली में ‘जंगलराज’ का आरोप (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हालिया आपराधिक घटनाओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आप पार्टी ने पिछले 24 घंटे में हुई छह हत्याओं और नालों-गड्ढों में गिरकर हो रही मौतों को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने दिल्ली में ‘जंगलराज’ की स्थिति पैदा होने का दावा करते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

केजरीवाल का आरोप—“एक साल में दिल्ली का सत्यानाश”

बता दें कि आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महज एक साल में दिल्ली का सत्यानाश कर दिया गया है।” केजरीवाल ने सवाल उठाया कि सरकार को जनता की जान की कितनी चिंता है और आखिर और कितनी जानें जाने के बाद सरकार जागेगी?

सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल

बता दें कि दिल्ली प्रदेश आप पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में कहा कि राजधानी में 24 घंटे के भीतर छह हत्याएं होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने दावा किया कि हालिया घटनाओं में स्कूली छात्रों की भी हत्या शामिल है, जो कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने ‘दो दिल्ली’ की बात करते हुए कहा कि एक ओर आम नागरिक असुरक्षा और अव्यवस्था से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार उत्सव और उद्घाटन कार्यक्रमों में व्यस्त है। भारद्वाज ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और केंद्रीय गृह मंत्रालय की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें : 27 फरवरी को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी

एलजी और केंद्र पर निशाना

आप पार्टी नेताओं का कहना है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के अधीन है। ऐसे में बढ़ते अपराधों के लिए भाजपा को जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अन्य सरकारें थीं, तब उपराज्यपाल सक्रिय भूमिका निभाते थे, लेकिन अब मौन हैं।

खुले नालों और बुनियादी ढांचे पर चिंता

अपराध के साथ-साथ आप ने शहर के बुनियादी ढांचे की स्थिति पर भी सवाल उठाए। पार्टी का कहना है कि खुले नाले, गड्ढे और निर्माण संबंधी लापरवाही के कारण लोगों की जान जा रही है। डीडीए और अन्य एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now