27 फरवरी को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी

‘यादव जी की लव स्टोरी’ का रोमांटिक गीत ‘थोड़ी थोड़ी सी’ लॉन्च (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


बॉलीवुड में ‘लव स्टोरी’ नाम की फिल्मों का एक अलग ही दर्शक वर्ग रहा है। दशकों पहले कुमार गौरव और विजयंता पंडित की फिल्म ‘लव स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब इसी कड़ी में, ठाकुराणी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता संदीप तोमर एक नई प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ 27 फरवरी को पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म के रिलीज से पहले बुधवार को राजधानी के कांस्टीट्यूशन क्लब में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और टीम ने मीडिया से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म का रोमांटिक गीत ‘थोड़ी थोड़ी सी’ लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों और मीडिया ने खूब सराहा।

एक साफ-सुथरी और भावनात्मक कहानी

फिल्म के निर्देशक अंकित भड़ाना ने बताया कि यह एक भावनाओं से भरपूर, साफ-सुथरी प्रेम कहानी है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग रिकॉर्ड ढाई महीने में पूरी हो गई है, जो टीम और कलाकारों की दिन-रात मेहनत का नतीजा है। निर्देशक ने यह भी दावा किया कि यह कहानी संवेदनशीलता और मनोरंजन दोनों के मापदंडों पर खरी उतरेगी।

यह भी पढ़ें : अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने सालगिरह पर पत्नी को दिया ये खास संदेश

प्रगति तिवारी ने माना सपना पूरा

फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रगति तिवारी इस मौके पर काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए उनका बड़े पर्दे पर आने का सपना साकार हुआ है। प्रगति ने निर्देशक अंकित भड़ाना और निर्माता संदीप तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम ने हर कदम पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली-एनसीआर की वास्तविक लोकेशन्स पर हुई है और उनका किरदार काफी दमदार है। कार्यक्रम के दौरान प्रगति ने अपनी मधुर आवाज में गीत ‘थोड़ी थोड़ी सी’ भी गाया, जिसे खूब सराहा गया।

संगीत और कलाकार

फिल्म का संगीत विष्णु नारायण ने दिया है, जबकि गीत प्रगति तिवारी और रोहित सरधाना ने लिखे हैं। निर्माता संदीप तोमर ने दर्शकों से 27 फरवरी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में आकर इस प्रेम कहानी का आनंद लेने की अपील की है। फिल्म में प्रगति तिवारी, विशाल मोहन, अंकित भड़ाना, सुविंदर विक्की, मानसी, दीपक कपूर सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now