जुबेर खान बागी बने इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के प्रदेश अध्यक्ष

संध्या समय न्यूज संवाददाता


बलिया। रविवार को इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (IPS) राष्ट्रीय कोर कमेटी की अति आवश्यकता व महत्वपूर्ण बैठक संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट चंद्रशेखर उद्यान के समीप की गयी! प्रदेश स्तर पर आईपीएस के विस्तार करने पर विशेष चर्चा की गयी।

संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए तत्काल प्रभाव से वाराणसी पक्की बाजार निवासी प्रदेश महासचिव रहे जुबेर खान बागी को प्रमोट कर सर्वसम्मति से इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (IPS) का उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिन्हें प्रदेशाध्यक पद की शपथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अग्रेश मौर्या, राष्ट्रीय महासचिव डॉ.अवैस असगर द्वारा संयुक्त रूप से दिलायी गयी! इस अवसर पर अब्दुल करीम, जिलाध्यक्ष सुरेश शाह भी मौजूद रहे।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

नव नियुक्त इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर खान बागी ने कहा कि स्वास्थ, शिक्षा और रोजगार है सभी नौजवानों का जन्मसिद्ध अधिकार! रोजगार की गारंटी को मौलिक अधिकार घोषित कराने के लिए राष्ट्रव्यापी जनांदोलन छेड़ने के आईपीएस हर जिले में जनजागरुकता यात्रा निकालने का काम करेगी

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now