धार्मिक स्थलों के पास शराब के ठेकों के खिलाफ युवा क्रांति सेना ने उठाई आवाज

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आज धार्मिक स्थलों के निकट शराब के ठेकों के आवंटन के विरोध में युवा क्रांति सेना ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अविनाश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह से मिला और इस विषय पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सेक्टर-9 स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर एवं मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में और सेक्टर-7 के प्राचीन मंदिर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर शराब के ठेकों का संचालन हो रहा है। यह धार्मिक आस्थाओं का अपमान है और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को जन्म देता है। युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों के पास शराब के ठेके होना न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि इससे कानून-व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

यह स्थिति आम जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दे सकती है। प्रशासन को तत्काल इन ठेकों को हटाने के आदेश देने चाहिए। यदि हमारी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हम स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

डीसीपी रामबदन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर संबंधित विभाग से चर्चा कर जल्द समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर बाबू प्रधान, आकाश शर्मा, रोहित ठाकुर, किशोर शर्मा, कालीचरण प्रजापति, अजय कुमार, अरिहंत जैन, दिनेश आदि मौजूद थे

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now