Mumbai News: मुंबई की लाइफलाइन यानी लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ की एक ऐसी घटना सामने आई है, जो महिलाओं के साहस की मिसाल कायम करती है। ठाणे स्टेशन पर एक युवती ने उस मनचले को सबक सिखाया, जिसने ट्रेन में उसके साथ-साथ एक बुजुर्ग दंपति को भी परेशान किया था। युवती के ‘रौद्र रूप’ को देखकर आरोपी के पसीने छूट गए और स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी उसकी खूब पिटाई की।
ट्रेन में मचा हड़कंप, बुजुर्गों से भी की गई बदसलूकी
बताया जा रहा है कि घटना तब की है जब ट्रेन चल रही थी। आरोपी ने ट्रेन के अंदर बैठे एक बुजुर्ग दंपति के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें परेशान करने लगा। जब दंपति ने विरोध किया, तो वह और आक्रामक हो गया। इसी बीच उसने वहां मौजूद एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आरोपी की निर्लज्जता यहीं नहीं रुकी, बल्कि जब बुजुर्ग दंपति और युवती ठाणे स्टेशन पर उतरे, तो वह उनका पीछा करता हुआ स्टेशन तक आ गया।
🚨 SHOCKING | Mumbai Local Incident
A man allegedly harassed an elderly couple and molested a girl in a Mumbai local train, then followed them after they got down at Thane station.
यह भी पढ़ेंहितेंद्र ठाकुर का चुनाव आयोग से बड़ा सवालLocals and girls thrashed the accused as police reportedly failed to act in time.#Mumbai #Thane… pic.twitter.com/QlzV2eoMVQ
— Genzdigest (@genzdigest) March 24, 2026
युवती ने दिखाया ‘रौद्र रूप’, थप्पड़ों की बरसात
स्टेशन पर आरोपी की इस हरकत ने युवती का सब्र तोड़ दिया। उसने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उस पर दनादन थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए। युवती के इस अनोखे अंदाज को देखकर आरोपी दंग रह गया और वहां मौजूद अन्य यात्रियों और युवतियों ने भी उसका साथ दिया। सबने मिलकर मनचले की जमकर धुनाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली बजट 2026-27: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया विकास का बजट
पुलिस की देरी पर उठे सवाल
इस घटना के दौरान रेलवे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। यात्रियों का आरोप है कि अगर पुलिस सक्रिय रहती और समय पर मौके पर पहुंचती, तो ट्रेन के अंदर ही आरोपी को पकड़ा जा सकता था। हालांकि, जानकारी के मुताबिक, बाद में रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस पूरे मामले में युवती की हिम्मत की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।



























