पश्चिम बंगाल से गांजा तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 17 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रहिमा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में इसकी सप्लाई करती थी।

थाना सेक्टर-63 पुलिस को मुखबिर के माध्यम से एक महिला गांजा तस्कर के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी नारकोटिक्स सेल को दी। इसके बाद पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

टीम सूचना के आधार पर जी-ब्लॉक, सेक्टर-63 स्थित ग्रीन बेल्ट में बने सरकारी नलकूप के पास पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मौके पर एक महिला सड़क किनारे खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। पुलिस टीम ने महिला को मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस ने महिला के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर गांजे की मात्रा 17 किलो 100 ग्राम निकली। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और बरामद गांजे को कब्जे में ले लिया।

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल से कपड़ों में छिपाकर बैग के जरिए गांजा लेकर आती थी। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई करती थी।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला के निशाने पर खास तौर पर कॉलेज के छात्र रहते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दिल्ली-एनसीआर में गांजे की सप्लाई के लिए महिला किन लोगों के संपर्क में थी।

पुलिस ने आरोपी महिला का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मोबाइल में मौजूद संपर्कों और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पश्चिम बंगाल में महिला किसके साथ मिलकर गांजा तस्करी का नेटवर्क चला रही थी।

पुलिस अब महिला से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच का एक प्रमुख बिंदु यह भी है कि पश्चिम बंगाल से गांजा नोएडा और दिल्ली-एनसीआर तक किस माध्यम से पहुंचाया जाता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now