पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव, भारी पुलिस बल तैनात

जंगीपुर में रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में शुक्रवार को राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हो गई, जिससे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल छा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, जंगीपुर स्थित फुलतला चौराहे पर शोभायात्रा के गुजरने और झंडा फहराने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो जल्द ही जमकर पथराव और हिंसा में तब्दील हो गया।

कैसे भड़की हिंसा?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जुलूस के दौरान एक छोटी-सी कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ते चला गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर और ईंटें फेंकना शुरू कर दीं। हिंसा में इलाके की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। जैसे ही स्थिति बिगड़ी, इलाके के बाजार में दुकानों ने शटर डाल दिए और भीड़ तितर-बितर हो गई।

यह भी पढ़ें : कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहा पिकअप पला, 8 की मौत

पुलिस कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

हिंसा की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। केंद्रीय बलों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा। वर्तमान में पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है और शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रशासन का बयान

इस बीच, राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। प्रशासन पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखे हुए है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या दुष्प्रचार पर अंकुश लगाया जा सके और स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now