कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहा पिकअप पला, 8 की मौत

पिकअप में सवार 3 बच्चों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को खंडहर बना दिया। नेशनल हाईवे-2 पर हुए इस हादसे में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकर कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर जिले के करौली गांव के करीब 18 लोग एक पिकअप में सवार होकर प्रयागराज से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। अतसराय के पास एनएच-2 पर अचानक पिकअप का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वाहन जोरदार टक्कर का शिकार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट: पीएम मोदी ने सीएम के साथ की अहम बैठक

बचाव और इलाज

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सैनी थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कौशांबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल और सिराथू में चल रहा है, जबकि दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

पुलिस का बयान

कौशांबी के एसपी राजेश कुमार ने स्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप सवार लोग मुंडन कराकर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now