Delhi News: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली प्रदेश में बंगाली सेल की एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बंगाल चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार की समय-सीमा तय करना और पहले चरण के चुनाव को लेकर एक कड़ी रणनीति बनाना था।
बैठक में बंगाली सेल के प्रभारी तापस रॉय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण रणनीतिक बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान दीपक सामंत, बॉबी रॉय, राजीव चटर्जी और जिला सह-संयोजक अभय बनर्जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिल्ली प्रदेश से बंगाल चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अभियान
सूत्रों के अनुसार, बैठक में सबसे पहले यह तय किया गया कि दिल्ली प्रदेश से बंगाल चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अभियान किस तारीख से और किस स्वरूप में शुरू किया जाए। इसके अलावा, चुनाव के पहले चरण को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की तैनाती, जनसंपर्क अभियान और मतदाताओं को जोड़ने की विस्तृत रणनीति पर मंथन किया गया।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश
बंगाली सेल के प्रभारी तापस रॉय ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश से चुनावी अभियान को तेज गति देने के लिए हर स्तर पर तालमेल बैठाना होगा।
यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार
इस बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि दिल्ली प्रदेश बंगाली सेल पश्चिम बंगाल चुनाव में पूरी ताकत के साथ अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद और तैयार है। पहले चरण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही एक और समीक्षा बैठक बुलाई जाने की संभावना है।





















