संदिप कुमार गर्ग
मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद नोएडा स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। हरियाणा विधानसभा में भाजपा की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया और जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत को संगठन की मेहनत और जनता के भरोसे से जोड़ते हुए खुशी जाहिर की।
सतेंद्र सिसोदिया ने हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं को दी बधाई
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और हरियाणा की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली रिकॉर्ड जीत है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने हरियाणा की जनता और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जीत के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
भाजपा की जीत की घोषणा के बाद नोएडा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत पार्टी के संगठनात्मक प्रयासों और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दर्शाती है।
ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उमेश यादव, अमित नागपाल, सतेंद्र सिरोही और विवेक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



























