छात्र पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। शुक्रवार को वादी मुकदमा द्वारा थाना सेक्टर-126 पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि वह अपने साथी गौरिश भाटी निवासी सलारपुर व अन्य सहपाठियों के साथ अपनी कार से सुपरनोवा की तरफ जा रहे थे, तभी स्मार्टवर्क्स बिल्डिंग के सामने खडे 1-पृथ्वी अवाना पुत्र वीर पाल अवाना 2-गोविन्द अवाना 3-सागर डागर पुत्र जितेन्द्र डागर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर अस्लाह से फायर किया गया जिससे वादी मुकदमा के साथी गौरिश भाटी की जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

रविवार को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से थाना क्षेत्र के गंदा नाला रोड सेक्टर-94 नोएडा से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सागर डागर पुत्र जितेन्द्र डागर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ दिनांक गुरुवार को सेक्टर-125 के वैंडर जोन में था। तभी उसका मित्र वादी मुकदमा से टकरा गया था जिससे उनके बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद दिनांक शुक्रवार को अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी मुकदमा पर हमला किये जाने की योजना बनाई थी जिसमें वादी मुकदमा के दोस्त गौरिश भाटी की जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now