एसके अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए श्रमिक कुंज का अध्यक्ष पद का मतदान हुआ संपन्न

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। एस के अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए श्रमिक कुंज सेक्टर 122 नोएडा का बहुप्रतीक्षित अध्यक्ष पद का मतदान दिनांक 17/11/24 को संपन्न हुआ। कुल 3 प्रत्याशी ने नामंकन किया था,जिसमे से एक प्रत्यासी ने चुनाव से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद अशोक रॉय एवं नेम सिंह के बीच मुकाबला था। रविवार को मतदान के समय निवासियों में उत्साह देखने को मिला.नए अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

आरडब्ल्यूए द्वारा सर्वसम्मति से नियुक्त चुनाव आयुक्त तपस दास ,अजीत कुमार,उमेश वर्मा एवं आनंदी स्वामी ने चुनाव प्रबंधन को अच्छे तरीके से नियमानुसार संचालित किया। मतदाता सूची में 88 फ्लैट का नाम था जिसमे से 69 फ्लैट ने हिस्सा लिया। मतदान प्रातः 9 बजे से शुरू हुआ शाम 4 बजे तक चला. मतदान को देखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा 4 सिपाही तैनात किया गये जिस मे एक महिला सिपाही उपस्थित थी.पूर्व डीएसपी, वर्तमान में एडवोकेट एवं सुशासन प्रकोष्ठ क्षेत्रिय सह संयोजक भाजपा माननीय एन पी सिंह साहब का भी आगमन रहा।

पूरे समय क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे | आरएसएस, बीजेपी सामाजिक कार्यकर्ता, महामंत्री उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजी. नि.मंडल उपाध्यक्ष नोएडा भाजपा के जे यस तोमर एवं आरडब्ल्यूए के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी महेश कुमार सोनी , विजय झा , शिव कुमार राय , संजीव जी, दीपक सिंह,भावेश हालदार, प्रदीप दास ,दिनेश , अश्वनी गुप्ता (मामा जी ) राजवीर , सुरेश, आदि उपस्थित थे । मतदान समाप्त होने के बाद शाम को 5 बजे वोट की गिनती मीडिया प्रतिनिधि अशोक पंडित , प्रफुल पांडे के मौजूदगी में कैमरे के सामने शुरू किया गया। फाइनल गिनती होने के बाद नेम सिंह जी को 4.34% एवं अशोक राय को 88.40% बोट मिला जिसके साथ अशोक राय को विजेता घोषित किया गया| चुनाव अधिकारी ने अशोक राय को सर्टिफिकेट दिया। उसी के साथ ही एसके अपार्टमेंट को नया अध्यक्ष मिल गया. वर्तमान अध्यक्ष महेश सोनी ने श्रमिक कुंज के निवासियों को धन्यवाद किया एवं नए अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले अशोक राय को बधाई दी उसके साथ ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा दिया. बड़ी संख्या में निवासी ने अशोक राय के जीत पर मिठाई खिलाकर फूल माला पहना कर उनको बधाई दी।

आतिशबाजी भी की गई। नए अध्यक्ष अशोक राय अपनी बधाई संदेश में कहां यह जीत हमारी नहीं हमारी जनता की जीत हुई है सच्चाई की जीत हुई है हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरीके से समर्पित. हूँ | जो आर डब्ल्यू ए से वंचित हैं उनको भी अपने साथ लाएंगे। पूरे टीम के साथ-साथ उन्होंने सभी निवासी को हृदय के अंतःकरण से धन्यवाद किया उन्होंने कहा अवसर का मिलना ही भाग्य होता है यह सेवक सदा आप सभी का ऋणी रहेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now