भारत के इतिहास में अभूतपूर्व पल, एनडीए पर तीसरी बार भरोसा

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पीएम मोदी ने बड़ी बात कह दी है, उन्होंने कहा कि जनता ने तीसरी बार एनडीए पर विश्वास जताया है, हम नई उर्जा, उमंग और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है, मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

भाजपा ओडिशा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी : मोदी
पीएम मोदी ने ओडिशा में भाजपा की शानदार जीत के लिए भी वहां के लोगों का शुक्रिया अदा किया है और कहा कि यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की एक शानदार जीत है। भाजपा लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी है। मुझे हमारे सभी मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके प्रयासों के लिए बहुत गर्व है।

यह जीत जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि एनडीए की यह विजय देश के लिए अपना जीवन खपा देने वाले नेता नरेंद्र मोदी जी में जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है और यह मोदी जी के विकसित भारत के विजन पर जनता-जनार्दन का विश्वासमत है। यह जन आशीर्वाद मोदी जी के बीते एक दशक के गरीब कल्याण, विरासतों के पुनरोत्थान, महिलाओं के स्वाभिमान व किसान कल्याण के कार्यों की सफलता का आशीष है। नया भारत इस जनादेश के साथ विकास यात्रा को और गति और शक्ति देने के लिए तैयार है।

क्षेत्रीय दलों का एक बार फिर से प्रभाव बढ़ा
लोकसभा चुनाव, 2024 में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय दलों का एक बार फिर से प्रभाव बढ़ा है। ये क्षेत्रीय पार्टियां या तो सरकार बनाने की स्थिति में हैं या किंगमेकर की भूमिका में हैं। ऐसे में एक बार फिर से इस बहस ने जोर पकड़ लिया है कि क्या भारत में अमेरिका की तरह 2 पार्टी सिस्टम होना चाहिए। क्या मतदाताओं का मन दो दलीय व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है? आखिर वोटर्स क्या सोचते हैं? आइए-इस बारे में समझते हैं कि आखिर 2 पार्टी सिस्टम क्या है? क्या देश क्षेत्रीय दलों पर भरोसा ज्यादा जता रहा है? वोटर्स के मन में क्या चल रहा होता है?

विपक्ष लुभावने वादे कर सरकार बनाना चाहता है :नड्‌डा
प्रधानमंत्री से पहले नड्‌डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित किया और कहा कि उन्होंने एनडीए और पार्टी कार्यकर्ताओं को तीसरी बार सरकार बनाने की बधाई दी। पहली बार कोई गठबंधन पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनाने जा रहे हैं। मोदी का कहना है कि देश को आगे ले जाना है। इसी के लिए वह काम करते हैं। विपक्ष के लोग लोकलुभावने वादे करके सरकार के नजदीक आना चाहते हैं। हम बंगाल में 3 सीटों से बढ़कर 77 हो जाते हैं तो उसकी चर्चा नहीं होती। कहते हैं हम हार गए। आज ही ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बन रही है। लेकिन कुछ लोग 30-40 सीटें जीत लें तो धूम मचाने लग जाते हैं। वे भूल जाते हैं कि देश मोदी के साथ है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now