TWO MURDER IN DELHI : दो दोस्तों बने जानी दूसमन एक-दूसरे पर किए वार, मौत

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तिलक नगर थाने इलाके में रविवार करीब 10 से 11 बजे रात को दो दोस्तों की एक झगड़े में एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस लड़ाई में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई है।

रविवार रात दोनों दोस्तों के बीच किसा बात को लेकर हुई बहस

बता दे कि रविवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच दोनों दोस्त तिलक नगर थाने की पार्क में बैठे हुए थे और इस दौरान किसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कि इतनी बढ़ गई कि हाथापाई में बदल गई। जिसमें हाथापाई के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस लड़ाई में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय में भर्ती कराया गया और सूचना पर पुलिस अस्पताल में पहुंची. पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों घायलों को भर्ती तो किया गया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी कि देर रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आरिफ और संदीप के रूप में हुई है। जो ख्याला बी ब्लॉक के रहने वाले थे और एक ही गली में अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे।

India-Pak मैच पर पवन सिंह का प्रचंड बयान

बता दे कि डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ भी की है, जिससे झगड़े की असली वजह का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही पड़ोसियों व प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर उन दोनों पुराने दोस्तों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ कि आपसी विवाद जानलेवा झगड़े में बदल गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now