आईएमएस नोएडा में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा ने छात्रों को उद्योग की नवीनतम आवश्यकताओं और व्यावसायिक कौशल से परिचित कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षण टाइम इंस्टीट्यूट के मास्टर ट्रेनर जयंता साह और आईएमएस नोएडा के जितेन्द्र कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यशाला में छात्रों को प्रभावी बायोडाटा तैयार करने और इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल सिखाए गए।

सोमवार कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि छात्रों को ऐसा प्रशिक्षण प्रदान करना हमारा उद्देश्य है जिससे वे अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू कर सकें और उद्योग के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। उन्होंने छात्रों के कौशल विकास और रोजगार प्राप्ति के महत्व पर जोर दिया।

बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला में अनुभवी उद्योग पेशेवरों ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से छात्रों को टीम वर्क, नेतृत्व कौशल, संचार कौशल, समस्या समाधान और नवाचार के महत्व से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त, कार्यशाला में विशेष सत्र आयोजित किए गए जिनमें छात्रों को उद्योग से संबंधित नई तकनीकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में नवीनतम प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

वहीं कार्यशाला की संयोजिका यतिका रस्तोगी ने बताया कि यह कार्यशाला छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करने और उनके व्यावसायिक कौशल को निखारने में सहायक सिद्ध होगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now