नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा में नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने के आरोप में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फेज-वन थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया है कि एक कंपनी के मालिक की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है और गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अनीस अहमद और मोहम्मद शमी के रूप में हुई है।

बता दे कि पुलिस के अनुसार कंपनी के मालिक अजीजुल हसन ने शिकायत में कहा है कि उनकी कंपनी का पूर्व कर्मचारी अहमद सेक्टर-10 स्थित एक कारखाने में उनके उत्पाद से मिलती-जुलती दवा बनाकर बेच रहा है। भड़ाना ने बताया कि पुलिस तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.पी. सुशील, डॉ. कुंदन लाल कुंडिया ने मंगलवार को अहमद के कारखाने पर छापेमारी की। उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पाया गया कि आरोपी अहमद, हसन की कंपनी के नाम से मिलती-जुलती नकली दवा बना रहा है। मौके से रैपर, हॉलमार्क, पैकेजिंग सामग्री आदि बरामद की गयीं।” उन्होंने बताया कि अहमद और शमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now