एनसीआर में घरों व फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो कि रात में घरों व फ्लैटों आदि का दरवाजा खोलकर सोते है जियके पास से लोगों का मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान चुराने वाले एक गैंग को थाना सेक्टर-126 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए हुए 4 लैपटॉप, 44 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, 1 डीएल, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, एक इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की पासबुक, 1 मेट्रो कार्ड, 1 ई-श्रम कार्ड, 2 बैंक की पासबुक, एक चैकबुक व घटना में प्रयुक्त होने वाला एक ऑटो बरामद किया है।

नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि, थाना सेक्टर-126 प्रभारी भूपेंद्र सिंह उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुश्ता रोड पर चेकिंग के दौरान एक टेंपो को जांच के लिए रोका पुलिस को देखकर टेंपो में सवार तीन लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। टेंपो की तलाशी लेने पर उसमें से 44 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि बरामद हुए। पूछचाछ के दौरान आरोपियों की पहचान तपन, सपन निवासी पश्चिम बंगाल व सिद्ध गोपाल निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि, उक्त सामान चोरी का है।

पुलिस उपायुक्त राम बदन सिंह ने बताया है कि थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान और उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर यमुना नदी के पुस्ता के पास से सिद्ध गोपाल पुत्र जमुनादास, तपन मांझी पुत्र झड़ेश्वर मांझी तथा सपन मांझी पुत्र हरीपदो माझी को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह तीनों बदमाश ऐसे मकान व कमरों को घूम-घूम कर चिन्हित कर लेते है जहां पर रात के समय अक्सर लोग कमरे खोलकर सोते है या छतों पर जाकर सो जाते है। रात में 12 बजे से प्रातः 6 बजे के बीच जब लोग खुले कमरे या छतों पर गहरी नींद में होते है। उस दौरान तीनों अभियुक्तगण मिलकर ऐसे कमरों व मकानों से कीमती सामान मोबाइल फोन, लैपटाप, नकदी आदि को चोरी कर लेते है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now