चेारी कर हमीरपुर जिले में बेचने वाले 3 चोर गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना सेक्टर-49 नोएडा ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी कर उप्र. के जनपद हमीरपुर में बेचने वाले एक गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 14 दो पहिया वाहन तथा असलहा भी बरामद किए है। इस गैंग के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस ने नोएडा व दिल्ली से मोटर साइकिल चोरी कर हमीरपुर जनपद में ले जाकर बेचने वाले गिरोह के 3 वाहन चोर आकाश सिंह पुत्र मनमोहन सिंह, हरिमोहन पुत्र जंगबहादुर तथा सुमित नारायण उर्फ बबलू पुत्र शर्मा को मेघदूतम पार्क के सामने सेक्टर-50 से गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे व निशानदेही पर चोरी की गयी 13 मोटर साईकिले मय एक टीवीएस मोपेड विक्की व एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि फरार वांछित अभियुक्त अजय की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदाते करनी स्वीकार की है। अभियुक्त आकाश ने 5वीं तक पढ़ाई कर रखी है। एक साल पहले वह नोएडा सेक्टर-87 में एक एक्सपोर्ट कम्पनी में नौकरी करता था। अभियुक्त हरिमोहन अपने जनपद हमीरपुर में खेतीबाड़ी का काम करता था जिससे ज्यादा कमाई न होने के कारण फरार अभियुक्त अजय के साथ मिलकर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में पिछले 6 माह से बाइक चोरी कराने व उन्हें लाकर बेचने के काम मे लिप्त हो गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now