दिल्ली के रोहिणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। रोहिणी के बेगमपुर इलाके में गुरुवार को पुलिस और सेंधमारी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और एक क्रेटा कार भी बरामद की है।

तीनों आरोपियों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। आरोपियों की पहचान गोविंद, कृष्णा और दाऊद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गोविंद के खिलाफ करीब 70 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, कृष्णा के खिलाफ 16 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। तीसरा आरोपी दाऊद भी करीब 10 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

बड़े गिरोह से कनेक्शन की जांच

रोहिणी बेगमपुर पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या तीनों आरोपी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा थे और उनका नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर में कहां तक फैला हुआ है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, उनके साथियों और सेंधमारी की वारदातों से जुड़े संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now