नाबालिग का किडनैप कर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपिय गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। महरौली थाना पुलिस ने नाबालिग का किडनैप कर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपिय इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर नाबालिग से पहले दोस्ती करते है और फिर मिलने के लिए बुलाया, वहां उसे किडनैप कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से फोन और एक स्कूटर बरामद किया है।

बता दे कि पुलिस के मुताबिक 12 मार्च की सुबह करीब 5:45 बजे महरौली थाना पुलिस को एक नाबालिग का किडनैप कर फिरौती मांगने की सूचना मिली और पुलिस साकेत मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची। जहां एक 29 वर्षीय युवक मिला और उसने बताया कि उसका भाई इंस्टाग्राम के जरिए किसी के संपर्क में था। उसने उसे मिलने के लिए साकेत मेट्रो स्टेशन बुलाया था।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

वह अपने दोस्त साथ यहां आया था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और उसे ले गए। किडनैप करने के बाद आरोपियों ने वट्सऐप कॉल के जरिए 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने साकेत मेट्रो स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज को चेक किया। इंस्टाग्राम आईडी की भी जांच की गई, जिससे पीड़ित को फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि फिरौती मांगने के लिए वट्सऐप पर स्कैनर भेजा गया है। जांच में यह स्कैनर आंध्र प्रदेश के एक बैंक से जुड़ा हुआ मिला। इधर पीड़ित के मोबाइल की आखिरी लोकेशन संगम विहार के पास पाई गई। आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू किया और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद के पास जंगल से आरोपियों को पकड़ लिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now