दिल्ली में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं, 10 दिन में दूसरा मर्डर का मामला आया सामने

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराध की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है देखा जाए तो दिल्ली के सीलमपुर में 10 दिन में दूसरा घटना है जो कि 20 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय समीर के रूप में हुई है और वह सीलमपुर इलाके की झुग्गी बस्ती का रहने वाला है।

बता दे कि मृतक समीर के पिता कमरुद्दीन ने बताया कि रविवार रात तकरीबन 8:30 बजे समीर खाना खाने के बाद नानी के घर जाने की बात कहकर निकला था और रात करीब 11:20 बजे उन्हें जानकारी मिली कि समीर को किसी ने गोली मार दी है, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां से समीर को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया था।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

हाल ही 17 अप्रैल को हुई थी यह घटना
बता दें कि 17 अप्रैल को ही सीलमपुर क्षेत्र के 17 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया था और इसके बाद घटना के विरोध में परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया था, जिससे पुलिस ने वहां पहुंचकर खुलवाया था. मृतक की पहचान कुणाल के रूप में की गई थी। मामले में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पुलिस आयुक्त से बात कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिया था।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now