करोड़ो की धोखाधडी करने वाला ईनामी आरोपी गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा में अपराध शाखा एवं थाना सेक्टर-63 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए और लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त जावेद उर्फ जाविद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दुर्गा चौक, सूरजपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त जावेद उर्फ जाविद काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा/अपराध, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिखाकर धोखाधड़ी का आरोप

मामले की शुरुआत 6 दिसंबर 2023 को वादी की ओर से दी गई तहरीर के बाद हुई थी। तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-63, नोएडा में अभियुक्त सचिन भाटी पुत्र बीएस भाटी सहित 16 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोप है कि सभी अभियुक्तों ने एक राय होकर वादी और उसके साथियों को विश्वास में लिया तथा जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी की। आरोपियों पर जमीन से संबंधित फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर देने का भी आरोप है।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बाद में न तो वादी को जमीन दी और न ही उसके पैसे वापस किए। जब वादी ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया।

लंबे समय से फरार था आरोपी

मामले की विवेचना के दौरान जावेद उर्फ जाविद का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने के कारण पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को अपराध शाखा और थाना सेक्टर-63 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे सूरजपुर स्थित दुर्गा चौक से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और उनकी गिरफ्तारी को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now