---Advertisement---

हरिद्वार में पत्नी का पिंडदान! वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया

देहरादून की रहने वाली नेहा अरोड़ा ने एक वीडियो जारी कर इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। भावुक अंदाज में नेहा ने कहा कि जिस पति ने यह वीडियो वायरल किया, क्या किसी ने यह जानने की कोशिश की कि उस महिला पर क्या बीती होगी? हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, लेकिन समाज ने सिर्फ एक को देखा।

पत्नी की तस्वीर पर थूका, गंगा में बहाया… अब सामने आई पूरी कहानी

HIGHLIGHTS

  • जिंदा पत्नी का पिंडदान करने वाले पति पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
  • हर की पैड़ी पर शर्मनाक हरकत, अब पत्नी ने खोली पति की पोल
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच आया सामने
  • पति के आरोपों पर नेहा अरोड़ा का करारा जवाब
  • पत्नी बोली- मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई

Haridwar Pind Daan Scandal News: उत्तराखंड के धार्मिक नगरी हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। एक व्यक्ति द्वारा अपनी जीवित पत्नी की तस्वीर पर थूककर और उसका पिंडदान करने का वीडियो वायरल होने के बाद, अब मामले का दूसरा पहलू सामने आया है। पीड़िता नेहा अरोड़ा ने अपने पति अमित अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह उनके चरित्र को बदनाम करने की एक साजिश है।

वायरल हुआ था शर्मनाक वीडियो

दरअसल, कुछ दिनों पहले हरिद्वार की हर की पैड़ी पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी की तस्वीर को अपने पैरों से रगड़ता, उस पर थूकता और फिर उसे गंगा में बहाकर उसका पिंडदान करता नजर आ रहा था। शुरुआत में लोगों ने इसे एक ‘परेशान पति’ का कदम बताकर वीडियो को खूब शेयर किया, लेकिन अब जब सच्चाई सामने आई है तो सारे हिसाब बदल गए हैं।

पीड़िता ने खोली पति की पोल

देहरादून की रहने वाली नेहा अरोड़ा ने एक वीडियो जारी कर इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। भावुक अंदाज में नेहा ने कहा कि जिस पति ने यह वीडियो वायरल किया, क्या किसी ने यह जानने की कोशिश की कि उस महिला पर क्या बीती होगी? हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, लेकिन समाज ने सिर्फ एक को देखा।

नेहा ने अपने पति अमित पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अमिट शराब का आदी है और आए दिन उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है और मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। नेहा ने बताया कि वह तलाक की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

‘रील बनाना’ का आरोप और नेहा का जवाब

पति अमित ने अपनी हरकत को उचित ठहराते हुए दावा किया था कि वह पत्नी की ‘रील’ (वीडियो) बनाने की आदत से परेशान था। इस पर नेहा ने सफाई देते हुए कहा कि वो सोशल मीडिया पर रील जरूर बनाती हैं, लेकिन वे कभी अश्लील या अभद्र नहीं होतीं। यह उनकी अपनी पहचान बनाने का एक तरीका है और वह इसे अपने तरीके से जीती हैं।

बच्चों के भविष्य की खातिर लड़ेंगी लड़ाई

इस पूरे प्रकरण से अपनी छवि को धक्का पहुंचने पर नेहा ने कहा कि समाज में जिस तरह से उन्हें बदनाम किया गया, उससे वह कोई गलत कदम भी उठा सकती थीं। लेकिन उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य की खातिर सब्र रखने का फैसला किया है। नेहा ने साफ कहा कि वह एक जागरूक महिला हैं और गलत के खिलाफ कभी नहीं झुकेंगी।

गंगा की मर्यादा का भी हुआ अपमान

यह मामला सिर्फ पति-पत्नी के विवाद तक सीमित नहीं है। गंगा में थूकने और फोटो बहाने की इस अशोभनीय हरकत पर हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों ने भी भारी नाराजगी जताई है। इसे मां गंगा की निर्मलता और मर्यादा के खिलाफ बताया जा रहा है। यह मामला अब सोशल मीडिया की आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर किसी को बदनाम करने का एक बड़ा सबक बन गया है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now