कर्मचारियों संग मारपीट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीते गुरुवार को तेज रफ्तार थार में बैठे बदमाश युवकों ने टोल बूथ में तोड़फोड़ की थी और कर्मचारियों की लाठी-डंडे से पिटाई भी की थी। जिसपर काफी वबाल पसरा हुआ है, पुलिस द्वारा एक्शन लेने की बात कही गई थी। तो अब पुलिस ने मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही थार कार को भी बरामद किया है।

थाना दनकौर पुलिस ने टोल बूथ पर मारपीट और तोड़फोड़ मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया था। जिसमें पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसकी पहचान अनुज पुत्र मुकेश के तौर पर हुई है।

अभियुक्त ग्राम जुनेदपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल गाड़ी थार कार रजि0 नं. यूपी 16 डी.यू 8194 को भी कब्जे में लिया जा चुका है। पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही मामले बाकी दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा से दनकौर इलाके के रैंप टोल प्लाजा में बीते गुरुवार को दबंग युवकों ने पहले तेज रफ्तार में थार गाड़ी से टोलबूथ को तोड़ा और फिर टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर की मारपीट भी की थी। इस दौरान दबंग युवकों ने टोल कर्मचारियों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा और टोल बूथ पर भी खूब तोड़फोड़ भी की थी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now