महिला के परिजनों पर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के रुपबास गांव में महिला को ससुराल छोड़ने आए उसके परिजनों के साथ मारपीट, स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के परिजनों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।

पुलिस इस मामले में पहले ही मारपीट और अन्य आरोपों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब फायरिंग और जानलेवा हमले के आरोप में रोहित की गिरफ्तारी की गई है।

जानकारी के मुताबिक, पल्ला गांव निवासी युवती की शादी फरवरी 2016 में रुपबास गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा महिला को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

विवाद बढ़ने के बाद महिला के परिजनों ने मामले को लेकर जिला न्यायालय की शरण ली। बताया गया है कि विवाहिता पिछले करीब छह महीने से अपने मायके में रह रही थी। न्यायालय में मामला पहुंचने के बाद हुए फैसले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था।

आरोप है कि लड़का पक्ष जिला न्यायालय के फैसले को मानने के लिए तैयार नहीं था। इसी बीच महिला के मायके वाले उसे ससुराल छोड़ने के लिए रुपबास गांव पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान महिला के परिजनों के साथ मारपीट की गई और उनकी स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग किए जाने का भी आरोप है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला के परिजनों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।

पुलिस मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब रोहित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now