आईएमएस में टायलेंट हंट प्रतिस्पर्धा का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस), नोएडा में आज टैलेंट हंट प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इस रोमांचक और ऊर्जा से भरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना था, जहाँ उन्होंने अपनी कला और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतिस्पर्धा के दौरान छात्रों ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, कविता, और कॉमेडी जैसी विविध विधाओं में भाग लेकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उनकी प्रतिभा की भी सराहना की गई।

कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए आईएमएस के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा, “इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं न केवल छात्रों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी प्रोत्साहित करती हैं।” उन्होंने छात्रों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतिस्पर्धा का समापन छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now