यूपी में बेटे ने की अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या

पिता की हत्या कर शव के टुकड़े किए (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को दहला दिया है। आशियाना थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। सिर्फ हत्या ही नहीं, हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े करके आधे हिस्से को ड्रम में भर दिया, जबकि बाकी हिस्सों को कार से बाहर फेंककर आया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

कैसे खुला राज?

मामला वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह का है, जो 20 फरवरी से लापता थे। इस बात को लेकर कि पिता कहां गए, उनके बेटे अक्षत ने ही पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अक्षत ने पुलिस को बताया था कि उनके पिता ‘दिल्ली जा रहे हूं’ बताकर घर से निकले थे और उनके तीनों मोबाइल फोन बंद पड़ रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन मोबाइल की लोकेशन काकोरी में मिलने के बावजूद सुराग नहीं लग पा रहा था। शक गहराने पर पुलिस ने बेटे से सख्त पूछताछ शुरू की, तो सामने आने वाला सच सबको स्तब्ध कर दिया।

बेटे ने की थी निर्मम हत्या

पूछताछ के दौरान अक्षत पहले आत्महत्या की कहानी गढ़ता रहा, लेकिन सवालों की बौछार में घिरकर उसने गुस्सा कबूल कर लिया। उसने बताया कि 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे विवाद के दौरान उसने लाइसेंसी बंदूक से पिता के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बहन के सामने की गई थी हत्या

सबसे दुखद पहला यह है कि यह पूरा वाकया अक्षत की छोटी बहन के सामने घटित हुआ। पुलिस के मुताबिक, अक्षत ने बहन के सामने ही गोली चलाई और उसे डराकर चुप करा दिया। भाई के सिर पर खून सवार देखकर और जान से मारने की धमकी से डरी हुई बहन ने किसी को कुछ नहीं बताया और खौफ में खून का घूंट पीकर रह गई।

शव के टुकड़े-टुकड़े

हत्या के बाद अक्षत ने सबूत मिटाने के लिए भीष्म अपराध किया। उसने तीसरी मंजिल से शव को नीचे उतारा और उसके टुकड़े कर दिए। शव के कुछ हिस्सों को वह कार में भरकर सदरौना इलाके में फेंक आया, जबकि बाकी अंगों को एक नीले ड्रम में भरकर घर के कमरे में ही छिपा दिया। वह धड़ को भी ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

‘छावा’ को लेकर एआर रहमान के बयान पर निर्देशक ऋषि विरमानी ने दिया पलटवार

सोमवार को मिला खौफनाक सबूत

सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर उसके घर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खुलते ही सामने खून के धब्बे और एक लुढ़का हुआ ड्रम दिखा। जब ड्रम खोला गया तो अंदर मानवेंद्र का आधा कटा शव मिलने पर पुलिस भी स्तब्ध रह गई। अक्षत ने कार की सफाई भी करा दी थी, ताकि अपराध के निशान मिट सकें।

परिवार का माहौल

मानवेंद्र मूल रूप से जालौन के रहने वाले थे और उनके पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। पड़ोसियों ने बताया कि अक्षत अक्सर पिता की बंदूक लेकर रौब दिखाता था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। पुलिस अब शव के बाकी हिस्सों, खासकर सिर की बरामदगी में जुटी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now