संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। फेज-1 थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान निठारी निवासी सुभ्रतो सरकार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा और आंध्र प्रदेश से गांजा मंगाकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इसकी सप्लाई करता था। वह आसपास के इलाकों में गांजा बेचने का काम करता था। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए उसे सेक्टर-9 के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दूसरे राज्यों से गांजा मंगाकर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों में इसकी बिक्री करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
फेज-1 पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पास से कुल 7 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

























