कांग्रेस पार्टी के दिग्गज वरिष्ठ नेता कुंवर नूर मोहम्मद ने कमेटी के 2 नेताओं का मनाया जन्मदिन

ऋषि तिवारी


नोएडा । कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कुँवर नूर मोहम्मद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सहप्रभारी विदित चौधरी का जन्मदिन कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दोनों नेताओं को पगड़ी पहनाई और उनके दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि कुँवर नूर मोहम्मद और विदित चौधरी हमेशा राजनीति में युवाओं का मार्गदर्शन करते रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।

युवाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका

बागपत-बड़ौत के वरिष्ठ नेता एवं कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोनों नेताओं ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने का काम किया है। उन्होंने भगवान से दोनों नेताओं के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहें।

इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक विभाग लियाकत चौधरी, नोएडा के कोऑर्डिनेटर सुभाष गांधी, वरिष्ठ नेता एवं कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा, कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित, प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता दयाशंकर पांडेय, नेता राहुल पांडेय, पीसीसी सदस्य चांद खान, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, पंडित मुकेश शर्मा और सतपाल गर्ग सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now